• Tue. Sep 23rd, 2025

डॉक्टर के गलत कारनामों ने ले ली 31 वर्षीय महिला की जान, पेट का ऑपरेशन के बाद बिगड़ा था तबीयत।

ByAdmin Office

Dec 29, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर (अरविन्द यादव)- : देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टटकियो नावाडीह पंचायत के टटकियो गांव निवासी 31 वर्षीय कौशल्या देवी की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई।परिजनों ने अलहे सुबह सत्संग भीरखीबाद मुख्य मार्ग स्थित कासीडीह मोड़ पर लाश रखकर देवघर डीसी विशाल सागर से मिलकर शिकायत पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया। उपायुक्त ने टीम गठित कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट दर्ज करने की शिकायत पर जांच कराया था। एक्सरे कर बोला गया कि यह जांच के लिए दिल्ली जायेगा। जिसमें पांच दिन का समय लगेगा। जब पांच दिन में रिपोर्ट आया तो अंतरी सड़ जाने की बात कहकर 3 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसी रात को 10 बजे रात्रि से 12 रात तक ओटी में रखा ऑपरेशन किया। पूरे पेट यानी करीब 15 इंच तक चीर फाड़ किया गया। इसकी जानकारी परिजन को नहीं दिया गया। मरीज को दो दिन तक रखा। इसके बाद बोला कि ऑपरेशन में अंतरी सड़ जाने की बात सामने नहीं आई है और अंतरी ठीक है। इसे टीमर और ओपेंडिस बीमारी है। परिजनों ने बताया कि इस प्रकार परिजनों को डॉक्टर के द्वारा बरगलाया गया। इसके बाद 5 दिसम्बर की मध्य रात्रि को अपने निजी एंबुलेंस से मरीज को वीआईपी चौक स्थित डॉ निशांत चौरसिया के पास भेज दिया। यहां से दूसरे दिन डॉक्टर द्वारा जवाब देने पर रांची रिम्स ले गया। परिजनों को रांची रिम्स में इलाज के बाद जानकारी मिली कि गलत तरीके और आवश्यकता से अधिक चीर फाड़ कर दिया गया है। मरीज की स्थिति काफी गंभीर है। अन्नतः मरीज कोशल्या देवी की मौत बुधवार को रात्रि करीब 11:00 बजे हो गया। मामले में परिजनों ने देवघर उपायुक्त और नगर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर प्रखंड 20सूत्री उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, उपप्रमुख मिथिलेश यादव, राजद नेता मुकेश यादव, भाजपा नेता संजय यादव, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि जागेश्वर दास, बिनोद यादव, सहदेव यादव, लखन यादव, चुनचुन यादव, पप्पू राजहंस, सदानंद यादव, कामदेव महथा, अभिनय यादव, दिनेश्वर महथा, कुलदीप यादव, प्रकाश यादव, बाबूलाल यादव, अंग्रेज महथा, कामदेव मंडल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *