
चाईबासा : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने डॉ. मनमोहन सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति में सादगी, शालीनता, विद्वता और ईमानदार सार्वजनिक जीवन के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। डॉ. मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी विशेषता उनकी दूरदृष्टि और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता थी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों ने भारत की आर्थिक एवं सामाजिक विकास यात्रा को नई गति दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन यह संदेश देता है कि ज्ञान, विनम्रता, संयम और कर्मठता के साथ भी सार्वजनिक जीवन में प्रभावशाली नेतृत्व किया जा सकता है। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने आचरण से राजनीति में गरिमा और संवाद की संस्कृति को मजबूत किया। देश के विकास, आर्थिक प्रगति और आम नागरिकों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनकी विचारधारा और सार्वजनिक जीवन की विरासत कांग्रेसजनों तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।कांग्रेसजनों ने
डॉ. मनमोहन सिंह जी के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सुरेश चन्द्र सावैयां , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , कैरा बिरुवा , इम्तियाज खान , सुनीता दोंगो , ताला माई तापेए , राजेन्द्र कच्छप , राकेश सिंह , प्रदीप बाग , सूरज सुंडी , सुशील दास सहित अन्य उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
