
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी।करकेंद बाजार,स्थित डैफोडिल्स एकेडमी, में रविवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री चंडी चरण बनर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सुमन सिंह एवं मिताली चटर्जी ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान एवं मनमोहक नृत्य ने समारोह में चार चांद लगा दिए। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने बताया कि कुल 52 छात्र-छात्रा दसवी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे ,जिसमे 50 छात्र-छात्रा सफलता प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96% रहा। विद्यालय प्राचार्य ने इसका श्रेय शिक्षक शिक्षिका ,छात्र-छात्रा ,एवं अभिभावको दिए। छात्र-छात्रा काफी उत्साहित एवं खुश नजर आ रहे थे।

समारोह में लगभग 45 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इनमें पीयूष राज ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं सफलता की ओर अग्रसर रहने की शुभकामनाओं के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
