
अंतर्कथा प्रतिनिधि
पुटकी। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडमी स्कूल में शनिवार को दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी ने सभी छात्र-छात्राओ को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्वल भविष्य का कामना की। इसके पूर्व विद्यालय के संस्थापक सह पुटकी उच्च विद्यालय गणित शिक्षक स्व0 चंडी चरण बनर्जी को भी याद किए । कार्यक्रम की सफलता में उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी, शिक्षक-शिक्षिकाओ में अनिल सिंह,चंदन पासवान, जयंत घटक, प्रभाकर मिश्रा, प्रमोद सिन्हा, झूमा दत्ता, कविता दत्ता, डोली सिंह, संजय दत्ता, वनमाली सर, कौशल झा व अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
