

लोयाबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेन्द्रा बांसजोड़ा परियोजना में संचालित डेको आऊटसोसिंग कंपनी के भिव्यू प्वाइंट पर गुरुवार की देर रात अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर दहशत फैलाने के लिए कई राउंड गोलियां तथा दर्जनो बमबारी बरसाये । इस घटना को लेकर मजदूरों में दहशत व्याप्त है।
बताया जाता है कि बीती रात लगभग 1 बजे डेको आऊटसोसिंग कंपनी के भिव्यू प्वाइंट पर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने चार पाँच मोटरसाइकिल से आये थे और अचानक कई बम फेंक दिया इसके साथ- साथ कई राउंड गोली भी चलाया गया । बंम तथा गोली की आवाज से पुरा आऊटसोसिंग क्षेत्र दहल गया ,आवाज सुनते ही मजदूरों में भगदड मच गई । मजदुर गाड़ी में छुप गए इस दौरान अपराधीयों ने स्विफ्ट इंचार्ज गौतम महतो को काम बंद करने की धमकी देते हुए उनके गाड़ी के समीप बम फेक दिया जिससे उन्हें कोई क्षति नही पहुँची हलांकी कंपनी का स्टोर रूम एवं कार्यालय का एलवेस्टर टूट गया है इस घटना से किसी भी मजदूर को कोई क्षति नहीं पहुंचा है इस घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फरार हो गए । घटना के तुरंत बाद शिफ्ट इंचार्ज श्री महतो ने इसकी सूचना कंपनी प्रबंधक एवं लोयाबाद थाना प्रभारी को दिया सूचना पाकर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ,जेएसआई राहुल सिंह , ए एस आई सूर्य प्रकाश दुबे ,प्रताप उराँव तुरंत घटनास्थल पहुंचे तब तक सभी अपराधी फरार हो चुंके थे । पुलिस घटना स्थल की जांच पड़ताल किये हालांकि पुलिस को उक्त अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है । जहां इस घटना के बाद कंपनी के मजदूरों ने कहा कि आसामाजिक तत्वों द्वारा मजदूरों पर भय दिखाने के लिए यह गोली और बमबारी किया गया है जिसे हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही मजदूरो ने सुरक्षा की गारंटी की मॉग को लेकर लगभग 12 घंटे तक काम बंद रहा पुलिस के सुरक्षा आश्वासन के बाद काम चालू किया गया है। वही कंपनी प्रबंधन मधु सिंह ने कहा कि यह काफी निंदनीय घटना है इस घटना से सभी मजदूर डरे हुए हैं, प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं उक्त मामले की शिकायत लिखित रूप में लोयाबाद थाना में किया है।

वहीं लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार से पुछे जाने पर उन्होने कहा कि घटना की सूचना पाकर तुरंत पुलिस बल के साथ रात में घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल किया है बमबारी हुई है गोली चलने की कोई सूचना नहीं है इस घटना में कोई क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है घटना के मौके पर बम का छोटा-छोटा सुतली पाया गया है आज दिन में कुछ लोग खोज कर एक जिंदा गोली तथा एक खोखा बरामद कराया है। जबकि रात में काफी जांच पड़ताल किए थें परंतु घटनास्थल पर हमलोगों को कुछ भी नहीं मिला था। लिखित शिकायत मिलने के पश्चात मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
