• Thu. Mar 5th, 2026

डुमरी: जेएसएलपीएस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिविर का आयोजन किया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 23, 2022

 

डुमरी प्रखंड पुराना भवन परिसर में बुधवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के कार्यालय के समक्ष जेएसएलपीएस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिविर का आयोजन किया। शिविर में लाभुकों को वित्तीय मदद के बारे में जानकारी दी गई।

एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सलीम अहमद ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में जेएसएलपीएस ने जिन लाभुकों को ऋण मुहैया किया उन लाभुकों को रोजगार आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार से दस लाख रुपए तक ऋण देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है ।

एसबीआई के इसरी बाजार शाखा प्रबंधक अरुण कुमार एवं पोरदाग शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि इस के तहत छोटे व्यवसाय के लिए एग्रो एवं उद्योग व्यवसाय ऋण भी दिया जाता है।ऋण लेकर व्यक्ति छोटे व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।ऋण की अदायगी करने पर ऋण की रकम सीमा भी बढ़ाई जा सकती है।

जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि इससे पूर्व के शिविर में लाभुकों के बीच ऋण का वितरण किया गया था।जिसमें अधिकतर लाभुक ऋण लौटा चुके हैं। लाभुकों के बेहतर भविष्य के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मुर्गी पालन, बत्तख पालन, गाय पालन, दुकान खोलने, छोटे-मोटे चीजों के उत्पादन करने के लिए ऋण लेने की जानकारी दी गई। मौके पर जिला प्रबंधक वित्तीय अर्चना डुंगडुंग जेएसएलपीएस बीपीएम पंकज कुमार वर्मा, बीपीओएफआई सतेन्द्र कुमार एफटीसी विवेक कुमार मिश्रा,बीएपी हेमंती, सीसी अजय वर्मा, मनोज राम ,मोहन कुमार ,विवेक कुमार सिंह, पीआरपी कैलाश कुमार, रजनी, सहित सीआरपीईपी ,बीडीएसपी , बैक बीसी मौजुद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *