• Tue. Mar 10th, 2026

डुमरी: चाइल्ड लाइन ने चलाया फ्रेंडशिप बैंड बांधों अभियान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 18, 2022

 

डुमरी:चाइल्ड लाइन द्वारा शुक्रवार को बीआरसी डुमरी
व यूएमएस डुमरी सहित अधिवक्ता भवन,अधिकारियों
एवं रेफरल अस्पताल कर्मियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधों कार्यक्रम किया गया।

चाइल्ड लाइन सब सेंटर बगोदर के प्रखंड समन्वयक ओम प्रकाश महतो टीम लीडरयशोदा देवी व अंजुम आरा के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी की छात्राएं क्रमशः कलिका,मुस्कान,अंजली,शालिनी,तुलसी,रचना,सपना,संजना,
काजल,लक्ष्मी,रूबी,पूजा,आशा आदि ने बीआरसी डुमरी के
कर्मियों,यूएमएस डुमरी के शिक्षकों,अधिवक्ताओं एवं
एसडीपीओ मनोज कुमार इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी सीओ धनंजय गुप्ता डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुण्डा निमियाघाट साधन कुमार चिकित्सा पदाधिकारी डा.राजेश महतो अधिवक्ता अशोक जैन,छत्रधारी महतो,कुमारी अर्चना आदि को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बालिका उत्पीड़न,बाल विवाह,दहेज प्रथा रोकने तथा समाज के कुरीतियों के विरूद्ध संघर्ष में सहयोग करने की अपील की।

छात्राओं ने उपरोक्तपदाधिकारियों से कहा कि आये दिन बालिकाओं के साथ कई घटनाएं और भेदभाव होने की खबरें पढ़ने और देखने को मिल
जाती जिसपर अंकुश लगाने के लिए आपसभी का व आमजनों का सहयोग आवश्यक है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *