• Thu. Jul 30th, 2026

डीवीसी चेयरमैन से मिला ठेका मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल, श्रमिकों की लंबित मांगों पर सौंपा ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Jul 30, 2026
crescent ad

 

 

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के नवपदस्थापित चेयरमैन राजेश पाण्डेय (भाप्रसे) एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) सौरभ शर्मा से डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता में डीवीसी ठेका मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के महामंत्री सह रांची महानगर भाजपा प्रभारी भरत यादव ने किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

 

बैठक में भरत यादव ने बोकारो थर्मल में नई इकाई स्थापित करने की मांग के साथ श्रमिकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संविदा पर कार्यरत शिक्षकों का झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार स्थायीकरण, पारा मेडिकल कर्मियों को पूर्व की व्यवस्था के तहत कौशल परीक्षण एवं साक्षात्कार के माध्यम से सेवा विस्तार, बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा के कैंटीन कर्मियों को निर्धारित वेतनमान का लाभ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आवास आवंटन की नीति को व्यवहारिक बनाने तथा सप्लाई मजदूरों को ऊर्जा भत्ता देने की मांग उठाई।

 

इसके अलावा सेवानिवृत्त सप्लाई मजदूरों को समय पर ग्रेच्युटी भुगतान, ग्रेच्युटी राशि से की जा रही कथित अवैध कटौती समाप्त करने, कैजुअल श्रमिकों को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वेतन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने, विद्युत अनुरक्षण कार्य में लगे श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सुविधाएं देने तथा डीवीसी के विभिन्न प्रतिष्ठानों में एएमसी और एआरसी प्रणाली के तहत कार्यरत ठेका श्रमिकों के लिए एक समान नीति लागू कर वेतन एवं सुविधाओं में वृद्धि की मांग भी रखी गई।

 

प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चेयरमैन राजेश पाण्डेय एवं कार्यपालक निदेशक सौरभ शर्मा ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि सभी मांगों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

मौके पर भाजपा नेता मनोज सिंह, अरुण सिंह, डीवीसी मजदूर संघ के अनिल सिंह तथा कैजुअल श्रमिकों के प्रतिनिधि मंटू जी भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *