

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के प्रांगण में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों को इसके बारे में विज्ञान शिक्षक के द्वारा विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर एड्स से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मंच का संचालन करते हुए राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सन 1988 से ही विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया जाता रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों के बीच इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है। अंग्रेजी शिक्षिका शिखा कुमारी ने एड्स के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञान से ही बीमारी की रोकथाम की जा सकती है। यदि हमें बीमारी के कारण का पता हो तो इसका रोकथाम करना आसान हो जाएगा। एड्स बीमारी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देती है। अतः हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का सफल प्रयास करना चाहिए। इसके लिए पूरे विश्व भर में वृहत पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। भारत सरकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के एनजीओ के द्वारा जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ इस बीमारी के इलाज के लिए लोगों के हर संभव मदद का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह भी सभी प्रकार की बीमारियों के कारण का पता लगाकर उसकी रोकथाम के लिए प्रयास करें तथा अपने आसपास के लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं तभी जाकर हम इस प्रकार की समस्याओं से लड़ पाएंगे और सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त भी कर पाएंगे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा वह हथियार है जिसके द्वारा हर प्रकार के असाध्य से असाध्य लक्ष्य को भी भेदा जा सकता है। अतः हमारा प्रयास सदैव सकारात्मक होना चाहिए।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com