• Sun. Mar 8th, 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई और डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में किया बेहतर प्रदर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही की कक्षा दशम की छात्रा वर्षा कुमारी का चयन झारखंड राज्य के अंडर 15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में हुआ है। आगे की तैयारी और ट्रेनिंग इंदौर में दी जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने वर्षा कुमारी को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत और लगन का फल है, यदि हम अपनी पूरी मेहनत और तन्मयता के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लग जाएं, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। वर्षा कुमारी का चयन विकेटकीपर बैट्समैन के रूप में किया गया है। सीबीएसई ईस्ट जोन आर्चरी चैंपियनशिप में आरसीथा एस ने रिकव में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए ओवरऑल में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साईं विशाल ने भी तीरंदाजी में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह खेलकूद प्रतियोगिता सीबीएसई के द्वारा आयोजित की गई थी।जो आर एन एस दिल्ली पब्लिक स्कूल आरा बिहार में आयोजित हुई थी। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में डीएवी की 5 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। मनीष कुमार बॉक्सिंग, रोशनी नायक बॉक्सिंग, आरशीथा एस और विशाल साई आर्चरी तीरंदाजी, सुहानी कुमारी लंबी कूद इन प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर के छात्र छात्राओं के साथ भाग लेंगे। लड़कियों का नेशनल स्पोर्ट्स डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में 29, 30, 31 दिसंबर 2022 को होगी। लड़कों का राष्ट्रीय खेल रांची झारखंड में 23, 24, 25 दिसंबर को आयोजित होगी। उपर्युक्त सभी खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के खेल शिक्षक राजेश कुमार सिंह और रविंद्र कुमार पांडे ने अपने प्रयास से बच्चों को सफलता के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को कहा कि वह अपने सतत प्रयास से अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से भी शैक्षणिक प्रशिक्षण दिए जा सकते हैं। खेलकूद से स्वस्थ शरीर का विकास होता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अतः हर विद्यार्थी को अपने जीवन में कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। इससे हम स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही साथ खेलों के प्रति हमारा रुझान भी बना रहेगा। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अपने जीवन में आगे आने वाले सभी चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक करते रहे। साथ ही साथ और बेहतर स्थान प्राप्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहें। प्रतिभागियों की सफलता पर नरसिंह शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार, मुकेश कुमार, रेखा सिंह एवम विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *