• Mon. Aug 10th, 2026

डीएवी कथारा, मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित।

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए। मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एमएसवीपी) 2025-26 अपने नाम कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। विद्यालय को इस उपलब्धि के लिए दो लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद राँची द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत राज्य के विभिन्न स्तरों पर विद्यालयों के स्वच्छता संबंधी मानकों का मूल्यांकन किया गया। इसी क्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा ने स्वच्छता एवं स्वच्छ विद्यालय से जुड़े विभिन्न मानदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।

विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण, शौचालयों की स्वच्छता एवं रख-रखाव, पेयजल की व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता तथा विद्यालय परिसर के समग्र रख-रखाव जैसे विभिन्न पक्षों में विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से विद्यालय में स्वच्छता को नियमित दिनचर्या और संस्कार का हिस्सा बनाया गया है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ.जीएन खान ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार विद्यालय की पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय केवल बाहरी व्यवस्था नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के संस्कार विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यालय परिवार विशेष कर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से सभी को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी तथा भविष्य में भी विद्यालय स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने का प्रयास करेगा।

विद्यालय को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ.आरएस मिश्रा, जितेंद्र दुबे, बीके दसौंधी, तेजो मित्रा पाठक, असित कुमार गोस्वामी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, आराधना, मधुमल्लिका उपाध्याय, जयपाल साव, नीरज सिन्हा, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, विकास सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों अनुज सिन्हा, श्याम नंदन सिंह, देवानंद प्रजापति, उमेश प्रजापति,

अशोक रविदास, बित्तन रविदास, प्रेम, जियालाल साव, सुशील कुमार, चेतन कुमार, चंपा गिरि, गेंदिया देवी, गीता देवी, सोनी कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं सुमित्रा ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को स्वच्छता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *