• Sun. Mar 8th, 2026

डीएमएफटी मद से एएनएम/जीएनएम के अनुबंध आधारित नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 21, 2024

 

उपायुक्त नैंसी सहाय ने स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर डीएमएफटी मद से अनुबंध आधारित नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी के निमित कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए है इन्ही कड़ी में आज दिनांक 21.01.2024 को DMFT, हजारीबाग के अंतर्गत एएनएम/जीएमएन के नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन +2 जिला स्कूल, हजारीबाग एवं बालिका +2 उच्च विद्यालय, हजारीबाग में किया गया। उक्त परीक्षा में एएनएम के कुल 30 अनुबंध आधारित पदों हेतु 206 अभ्यर्थी एवं जीएनएम के कुल 52 अनुबंध आधारित पदों हेतु 126 अभ्यर्थी शामिल हुए। लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का चयनोपरांत अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। उन चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *