• Tue. Mar 31st, 2026

डायलिसिस के लिए मरीज को संस्था के पहल पर उपलब्ध कराया गया रक्त l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 16, 2024

 

 

गिरिडीह के रहने वाले तिरपन वर्षीय मरीज अभय कुमार तिवारी के डायलिसिस के लिए उनके घर वाले बहुत परेशान थे मरीज के परिजन ने बताया कि गिरिडीह में किसी ब्लड बैंक में एबी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध नहीं हैं जिसके कारण मरीज की डायलिसिस की प्रक्रिया नहीं हो पा रही हैं परिजन में दो बेटी हैं जिसमें से एक अभी मरीज के साथ में हैं और रक्तदान करने के लिए इच्छुक हैं परंतु रक्त समुह अलग हैं वे धनबाद आना चाहते हैं बेहतर ईलाज के लिए लेकिन पहले इनके लिए रक्त का इंतजाम हो जाए तब उपरोक्त जानकरी समर्पण एक नेक पहल संस्था के सदस्य राजा खान ने संस्था को दी l

crescent ad

सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद के संस्थापक रवि शेखर से सम्पर्क कर मरीज के लिए तत्काल एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया इसके के कुछ ही देर पश्चात रवि शेखर द्वारा जालान ब्लड बैंक धनबाद से बात कर मरीज को रक्त उपलब्ध कराया गया l

मरीज के परिजन ने कहा कि हम सभी बाहर से है इसीलिए यहाँ रक्त के लिए किसको ढूंढते आप सभी ने मिलकर हमारे लिए रक्त उपलब्ध कराया इसके लिए आप सभी का धन्यवाद करते हैं l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *