• Sat. May 23rd, 2026

डब्बे में डीजल नहीं मिला तो जनरेटर ही धकेल लाया पंप, चतरा का वीडियो वायरल

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

हंटरगंज चतरा (झारखंड) :* चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित डुमरी के भारत पेट्रोलियम जिया फ्यूल सर्विस पेट्रोल पंप पर एक अनोखी घटना सामने आई है। डब्बा में डीजल नहीं मिलने से नाराज़ युवक जनरेटर को धक्का देते हुए सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, डुमरी निवासी रोहित कुमार के घर बुधवार को छठियार समारोह आयोजित था। घर में डीजे बज रहा था और मेहमान जश्न में शामिल थे। इसी दौरान अचानक जनरेटर का डीजल खत्म हो गया, जिससे कार्यक्रम रुक गया।

 

इसके बाद रोहित कुमार डब्बा लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे ताकि थोड़ा डीजल मिल सके, लेकिन पंप कर्मियों ने प्रशासनिक गाइडलाइन का हवाला देते हुए डब्बा में डीजल देने से मना कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि जिला प्रशासन के निर्देश के कारण बोतल या डब्बा में तेल नहीं दिया जा सकता।

 

डीजल नहीं मिलने से नाराज़ युवक वापस लौटा और कुछ देर बाद जनरेटर को धक्का देते हुए सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया। वहां उसने जनरेटर में ही डीजल भरवाया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

 

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे नियमों की मजबूरी बता रहे हैं, तो कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आपात स्थिति में आम लोगों को थोड़ी मात्रा में डीजल भी नहीं मिलना क्या सही है?

 

हालांकि, मामले में अब तक प्रशासन या पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *