• Fri. Jan 2nd, 2026

ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले का चूल्हा जला सो गया बुजुर्ग दंपती, गैस बन गया काल

ByAdmin Office

Jan 8, 2023

 

दारू
टाटीझरिया प्रखंड व ईचाक थाना क्षेत्र के झरपो गांव में रविवार की सुबह दम घुटने से बुजुर्ग दंपती की मौत होने का मामला प्रकाश में आया। ग्रामीणों के मुताबिक 65 वर्षीय बिशुन महतो और उनकी लगभग 60 वर्षीय पत्नी गोलवा देवी शनिवार की रात्रि में ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर घर में सोए हुए थे।रविवार की सुबह दोनों को मृत पाया गया।आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे घर में बकरियाँ आवाज करने लगी। जिससे अगल बगल के लोगो ने उसके घर में जाकर देखा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पुरे कमरे में कोयले का धुँआ भरा हुआ था और बुर्जुग दंपती का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। वहीं बगल में कोयले का चूल्हा पड़ा हुआ था।आशंका जताई गई कि कमरे में चूल्हे का धुआं भर गया। इस वजह से दोनों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

घर में केवल दोनो पति पत्नी ही रहते थे, बेटे रहते हैं बाहर

झरपो में केवल मृतक दोनों पति पत्नी ही रहते थे।इनके दो पूत्र व दो पुत्रियां है सभी का विवाह हो चुका है। दोनों बेटे अभी बाहर रहते हैं। बडा बेटा बजरंगी प्रसाद मुंबई में काम कर अपने पत्नी व बच्चों के साथ वही रहता है। वही छोटा बेटा विकास प्रसाद दिल्ली में काम करता है तथा पत्नी व बच्चों के साथ वही रहता है। मृतक बिशुन महतो झरपो में खेती बारी करते थे। साथ ही वह समाजसेवा में जुड़े रहते थे। झरपो उनके घर पहुंच कर उपप्रमुख रवि कुमार वर्णवाल, मुखिया शिबु प्रसाद सोनी, सरजु प्रसाद, राहुल राम गणेश प्रसाद, संतोष प्रसाद, देवनाथ महतो सहित आस-पास के लोगो ने हल्ला होने पर उसके घर पहुंचे और मृतक को बाहर निकाला। अंतिम संस्कार के लिए उनके बच्चों का इंतजार किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *