• Sun. Mar 8th, 2026

ठंड का फायदा उठाकर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 19, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: बढ़ती हुई ठंड में लोगो का आवागमन हरेक दिशा में कम हो जाना साथ ही शाम होते ही कंबल रजाई में दुबक जाना खुद को सुरक्षित रखने का एक तरीका है लेकिन इसी बात का फायदा चोरों ने उठाकर रेलवे काॅलौनी में एक बंद रेलवे आवास में अज्ञात चोरो के द्वारा नगदी सहित कई सामग्री चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। दरअसल रेलवे चांदवारी मैदान के समीप रेलवे आवास संख्या 396 में रह रहे लोग अपने आवास में नही था और जब शुक्रवार की सुबह अपने आवास पर पहुॅचा तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद घर के सदस्य घर के अंदर गया तो घर मे सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और आलमीरा का लाॅकर टूटा हुआ था।जिसके बाद रेलवे आवास में रह रही महिला बबीता देवी ने लोगों के बीच हो हल्ला किया तो लोगो की भीड़ मौके स्थल पर लग गई।महिला ने बताया कि मै और आलमीरा में नगद 50 हजार रूपये ,गहना और कपड़ा था और कमरे में कीमती बर्तन था सभी गायब पड़ा हुआ था।महिला ने बताया कि गहना,कपड़ा,बर्तन और नगद मिलाकर लगभग दो से ढाई लाख रूपये से अधिक की चोरी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *