• Mon. Jun 22nd, 2026

टुंडी स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में दो दिवसीय खेलों झारखंड का हुआ समापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 19, 2022
crescent ad

 

टुंडी (दीपक पाण्डेय ):
टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में खेलों झारखंड कार्यक्रम के तहत चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार देर शाम संपन्न हो गया। प्रखंड स्तरीय विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रखंड स्तरीय खेलकूद में 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर 800 मीटर 3 किलोमीटर जैसे दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी, फुटबॉल,भाला फेंक, सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया था इन खेलों के विजेता टीम एवं सदस्यों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया प्रशस्ति एवं मेडल पाने वाले छात्रों में सबसे अव्वल रूद्रदेव कुमार राणा,पिन्टू कुमार राणा, एवं शिवम् चौधरी रहे। कार्यक्रम में टुंडी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मूरत महतो,बी.पी.ओ.उमेश पासवान,बी.आर.पी.मनोज कुमार,सी आर.पी.संतोष राय ,नयन रंजन, सहदेव मंडल, हरिमोहन मुखर्जी, प्रवीण गुप्ता, सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *