
टुंडी 21 नवंबर –दीपक पाण्डेय —-टुंडी प्रखंड के केशका मध्य विद्यालय में डी.एम एफ.टी फंड से बन रहे अतिरिक्त कमरे का टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं ।भाजपा नेता सह जिला सांसद प्रतिनिधि राम प्रसाद महतो ने नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से शिलान्यास किया । बताया जाता है कि उक्त विद्यालय पंचायत के लीडर स्कूल के रूप में स्थापित है जिसमें 650 बच्चे अध्ययनरत हैं। आज यहां के ग्रामीणों द्वारा टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मांग करते हुए कहा कि इस मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया जाएं ताकि यहां के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। आज के इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अलावा भाजपा नेता सह जिला सांसद प्रतिनिधि राम प्रसाद महतो,कदैया मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया राजाभीठा निमाई कुमार सिंह,झा.मु.मो.के प्रखंड सचिव कामेश्वर प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह, काली महतो,खेतू रजवार,किसुन सिंह,जलील अंसारी, यादव सैन, गुड्डू सिंह समेत कई समाजसेवी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
