
टुंडी 17 दिसंबर –दीपक पाण्डेय — टुंडी प्रखंड के महाराजगंज स्थित मार्केट कंपलेक्स में आज शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि टुंडी बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निपटारा के लिए एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया एवं उपस्थित उपभोक्ताओं को इस कैंप के माध्यम से भरपूर लाभ उठाने की अपील की गयी।

आज के इस कैंप में आये उपभोक्ताओं के द्वारा विभिन्न समस्याओं की जानकारी देने पर कार्यपालक विद्युत अभियंता ने ऑन द स्पॉट समस्याओं का निपटारा किया। आज के इस कैंप में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उनके निजी सचिव बसंत महतो, विद्युत कनीय अभियंता मृणाल गोतम , सन्नी बाड़ा,झा.मु.मो.नेता फूलचंद किस्कू, कामेश्वर सिंह चौधरी, काली महतो, सुखदेव महतो,बंधू महतो, समेत बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
