• Tue. Mar 17th, 2026

टाटीझरिया में मां सती आरोग्य अस्पताल का हुआ उद्घाटन, 24 घंटे मिलेगा ईलाज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 7, 2024

दारू/ हजारीबाग:टाटीझरिया में मां सती आरोग्य अस्पताल का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर शनिवार को किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को सही एवं त्वरित इलाज देने में कारगर सिद्ध होगा। मौके पर उपस्थित आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, प्रमुख संतोष मंडल, मुखिया सुरेश यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष रवि सिंह, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, योधी प्रसाद यादव, कैलाशपति सिंह, उपेंद्र पांडेय, डीएन सिंह, महेश अग्रवाल, परमेश्वर प्रसाद यादव, विष्णुगढ़ जिप सदस्य शेख तैयब समेत अन्य को अस्पताल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। आजसू प्रभारी एवं प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अब इलाज के लिए इधर-उधर जाने की ज़रुरत शायद नहीं होगी। मरीजों को आधुनिक मशीनों से जांच कर बेहतरीन इलाज किया जायेगा। अस्पताल प्रबंधक प्रभात चौधरी, गौरव चौधरी, मनीष चौधरी ने कहा कि यहां के मरीजों को छोटी सी छोटी बीमारियों के लिए शहर के अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती थी। अस्पताल में सारी सुविधा और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ईलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे। मौके पर डॉ. रवींद्र, डॉ. आरके उपाध्याय, डॉ. संतोष, काशीनाथ चौधरी, दीनबंधु चौधरी, प्रेम चौधरी, संजीव चौधरी, होपन सिंह, जगदीशचंद्र यादव, प्रेमचंद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रामदेव राम, शुभम चौधरी, क्यूम अंसारी, ईश्वर सिंह, लक्ष्मी सिंह, मिथिलेश चौधरी, महावीर साव, सुशील चौधरी, अभिषेक चौधरी, मुकेश चौधरी, अधीरचंद्र तिवारी, सोमनाथ मिश्रा, ओम पांडेय, राखी, पिंकी, बिहू, अमित, संदीप, कौशिल्या आदि मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *