• Fri. Nov 6th, 2026

टाटा स्टील बिजली उपभोक्ताओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

admin's avatar

Byadmin

Nov 6, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। टाटा स्टील लिमिटेड (बिजली वितरण कंपनी) जमशेदपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के स्थायी लोक अदालत के संयुक्त तत्वाधन में टाटा स्टील के बिजली उपभोक्ताओं के बीच एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम भालूबासा स्थित टाटा स्टील कम्युनिटी सेंटर के सभागार में बुधवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुई । कार्यक्रम में टाटा स्टील बिजली विभाग (CGRF) के न्यायायिक पदाधिकारी आलोक कुमार एवं सदस्य सरत कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से स्थायी लोक अदालत के न्यायायिक पदाधिकारी नंद जी सिंह एवं गौतम घोष तथा डालसा के पीएलवी (अधिकार मित्र) में नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी , आशीष प्रजापति एवं जोबा रानी बास्के मुख्य रूप से उपस्थित थे । वहीं जुस्को लीगल विभाग से शौकत कुमार सरकार एवं रुद्रा सिंह उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे । जागरूकता कार्यक्रम में टाटा स्टील बिजली उपभोक्ताओं ने अपनी अपनी समस्याओं को न्यायायिक पदाधिकारियों को बताया और लिखित रूप से भी शिकायत पत्र जमा किया जिसका मौके पर ही उपभोक्ताओं के सभी समस्याओं को एक एक करके गंभीरता से सुना गया और उसके समाधान के उपाय बताए गए । साथ ही बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित अन्य किसी मामले का निपटारा के लिए सिविल कोर्ट में स्थित डालसा कार्यालय के स्थाई लोक अदालत में संपर्क करने को कहा गया । अथवा टाटा स्टील विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच , पता: बंगला संख्या 10, स्ट्रेट माइल रोड, नॉर्दर्न टाउन, बिस्टुपुर जमशेदपुर – 831001, फोन: 0657-2220005 , झारखंड ।

ईमेल: [email protected] पर अपनी शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया गया । जागरूकता शिविर में स्थायी लोक अदालत के न्यायायिक पदाधिकारी गौतम घोष ने डालसा के कार्य व उद्देश्य तथा स्थायी लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि त्वरित एवं सस्ता न्याय पाने के लिए स्थायी लोक अदालत में एक बार अवश्य पहुंचे , आपकी हर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *