• Wed. Apr 8th, 2026

झारखंड सरकार ना दिल्ली से ना रांची से बल्कि चलेगी गावँ से। हेमंत सोरेन आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बलियापुर पहुंचे मुख्यमंत्री

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2023
crescent ad

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

धनबादः झारखंड की वर्तमान सरकार ना दिल्ली से, ना रांची से बल्कि गांव से चलेगी । यह बात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बलियापुर प्रखंड में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान कहीं।

बलियापुर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने पर उन्हें मालूम हुआ कि जिस जगह पर कार्यक्रम हो रहा है ,यहां धनबाद में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। यह जमीन एफसीआई की है, जो केंद्र सरकार के अधीन है।अगर यह जमीन केंद्र सरकार हमें देती है, तो धनबाद में बहुत जल्द नया एयरपोर्ट बनाने का जिम्मा मैं लेता हूं , लेकिन केंद्र सरकार ऐसी है कि वह जमीन तो क्या ,अपना बुखार भी किसी को देना नहीं चाहती। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हवाई जहाज ट्रेनिंग सेंटर वह खोलने जा रहे है, दुमका में कमर्शियल ट्रेनिंग सेंटर खोल दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दिल्ली के रिमोट से चलने वाली सरकार नहीं है, बल्कि यह गांव, टोला और मोहल्ले से बनाई गई सरकार है। वह बकाया पैसा केंद्र सरकार से जब भी मांगते हैं, तो उनके पीछे केंद्रीय जांच एजेंसी लगा दी जाती है, लेकिन झारखंडी किसी से डरने वाले नहीं है। अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।उन्होंने जोड़ा कि उन्हें घोटालेबाज कहा जाता है, जबकि राज्य को पूर्व में लूटने वाली सरकार में बैठे लोगों को बड़े संवैधानिक पद पर बैठा दिया गया है। आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में राज्य में शासन करने वाली सरकार ने इसे बीमारू राज्य बना दिया, अब वह संवारने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि 2019 में राज्य की जनता ने डबल इंजन की सरकार को हटाकर सिंगल इंजन की सरकार बना दी, जिससे यह राज्य बच पाया, नहीं तो इस राज्य को मरने से कोई नहीं बचा सकता था।
उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड पर पहला हक झारखंडियों का है।

कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, टुंडी विधायक मथुरा महतो, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, मुख्य सचिव विनय चौबे, डीसी वरुण रंजन, एस एसपी संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

408.39 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटनः

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने धनबाद जिले के लिए 408 करोड़ रुपए से अधिक की 71 योजनाओं का उद्घाटन तथा 122 करोड़ रुपए से अधिक की 135 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भवन प्रमंडल की 47.23 करोड़ की 6 योजना, लघु सिंचाई प्रमंडल की 3 करोड़ 86 लाख की 6, पथ निर्माण विभाग की 139 करोड़ 94 लख रुपए की 7, पीएचईडी 2 की 144 करोड़ 27 लाख की 3, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 22 करोड़ 89 लाख की 31, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की 23 करोड़ 54 लाख की 4, जिला परिषद की 1 करोड़ 11 लाख की 2, ग्रामीण कार्य विभाग की 19 करोड़ 92 लख रुपए की 10, नगर निगम की 3 करोड़ 14 लख रुपए की 1 तथा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन की 2 करोड़ 46 लाख रुपए की एक योजना का उद्घाटन किया।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास ः

भवन प्रमंडल की 25 करोड़ 80 लख रुपए की 77, लघु सिंचाई प्रमंडल की 12 करोड़ 48 लाख रुपए की 17, पथ निर्माण विभाग की 16 करोड़ 3 लाख रुपए की एक, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 12 करोड़ 52 लाख रुपए की 4, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की 38 करोड़ 59 लाख की 2, जिला परिषद की 55 लाख 50 हजार की एक, ग्रामीण कार्य विभाग की 15 करोड़ 53 लाख की 15, पीएचईडी एक की 23 लाख 62 हजार की एक तथा पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल की 90 लाख 74 हजार रुपए की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया।

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरणः

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान 376497 लाभुकों के बीच 418 करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया।माननीय मुख्यमंत्री कृषि विभाग के 176, मत्स्य विभाग के 413, गव्य विकास विभाग के 304, पशुपालन विभाग के 5245, कल्याण विभाग के 101917, कल्याण व शिक्षा विभाग के 18618, समाज कल्याण विभाग के 36249, ग्रामीण विकास विभाग के 5213, नगर निगम के 312, सामाजिक सुरक्षा के 189146, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के 19078, उद्योग केंद्र, पोल्ट्री फीड सहित कुल 376497 लाभुकों के बीच 418 करोड रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *