
अंतर्कथा प्रतिनिधि

साहेबगंज -: शनिवार 17 फरवरी 2024 को बरहरवा प्रखंड के दुलमपुर गांव में झारखंड विकास परिषद संस्था के सचिव सुबासीनी सोरेन के देखरेख में मुक्ति साउथ एशिया परियोजना के तहत बाल संरक्षण के मुद्दो को लेकर ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति, स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बाल अधिकार, मानव तस्करी ,बाल मजदूरी, यौन शोषण बाल विवाह जैसे मुद्दों पर समितियों का क्षमतावर्धन किया गया। इसके साथ वर्तमान में चल रहे सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी भी दी गई। वहीं इस प्रोजेक्ट के कोऑर्डिनेटर अमित झा ने मुक्ति साउथ एशिया परियोजना के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए जानकारी दिया की मुक्ति साउथ एशिया सोर्स झारखण्ड एवं डेस्टिनेशन दिल्ली दोनों जगह पर काम कर रही है और हमारा प्रयास है कि पतना और बरहरवा प्रखंड के 20 गांवो को हमें पूर्ण रूप से मानव तस्करी बाल यौन शोषण,बाल मजदूरी बाल विवाह को जड़ से खत्म करने का प्रयास बाल संरक्षण के हितधारकों के सहयोग से करना है। हमारी संगठन का यही उद्देश्य है , इसलिए हम लोग अभी इन 20 गांवो में ग्राम स्तरीय सभी समितियो का क्षमता वर्धन कर रहे है ताकि वे खुद से इन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाए और अपनी हक को जाने और समझे और फिर एक दूसरे को जागरूक करे। किशोर किशोरियों का भी समूह हमलोग बना रहे हैं, ताकि हर स्तर पर ग्रामीणों को इन मुद्दों पर जागरूक किया जा सके।
इस कार्यक्रम में झारखंड विकास परिषद संस्था से प्रोजेक्ट ऑफिसर अमित झा, सोशल वर्कर खगेश शाह, सुमित ठाकुर, मीना टुडू और दुलुमपुर की सेविका रतनी टुडू, शिक्षक गण, ग्राम प्रधान, वॉर्ड सदस्य समेत बहुत सारे ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
