• Thu. Apr 2nd, 2026

झारखंड राज्य ग्रामीण के चेयरमैन बरियार पहुंचे देवघर दोनीहारी शाखा निरीक्षण,महिला उद्यमी के बीच चेक वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

crescent ad

देवघर (अरविन्द यादव ) -: झारखंड राज्य ग्रामीण के चेयरमैन मदन मोहन बरियार देवघर पहुंचे और ग्रामीण बैंक के दोनीहारी शाखा का निरक्षण किया। निरक्षण के दौरान ग्राहकों के साथ बातचीत भी किया और बैंक की सेवाओं को लेकर भी फीडबैक लिया। महिला समूह की महिलाओं से बात करते हुए कहा की हमारा बैंक महिला उद्यमी को आगे बढ़ाने को लेकर विशेष ध्यान रखने का काम करती है जिसको लेकर महिला समूह की महिलाओं ने कहा की बैंक की ओर से बहुत ही अच्छा सर्विस दिया जा रहा है और आसानी से ऋण भी उपलब्ध हो रहा है। हमलोग अपने पैरो पर खड़े हो रहे हैं और धीरे धीरे हमलोगों का व्यवसाय भी आगे बढ़ रहा है। चेयरमैन ने अपने हाथों से महिला उद्यमी और छोटे बड़े व्यवसायियों के बीच चैक का भी वितरण किया और कहा आपलोग अपने व्यवसाय को बढ़ाए और अधिक से अधिक महिलाओं को काम देने का काम करे। हमारा बैंक आपको हर संभव मदद करने का काम करेगी। इस मौके पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक व्यवसाय राकेश कुमार झा,शाखा प्रबंधक रंजन रूपेश,प्रबंधक गौरी शंकर ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक सरोज कुमार और पप्पु भारतीय समेत शाखा के अन्य कर्मी भोला, लक्ष्मी, राजू ,झुनकी एवं महिला समूह की महिलाए मौजूद थी ।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *