
आज दिनांक-27.02.2024 को DVC(Damodar Valley Corporation), Hazaribagh में RDSDE भारत सरकार के क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उधमशिलता निदेशालय झारखंड के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षुता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें DVC हज़ारीबाग, का काफी सहयोग रहा। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय कुमार, निदेशक, DVC(Damodar Valley Corporation), Hazaribagh के साथ श्री बी. के. सिंघा, क्षेत्रीय निदेशक, आर. डी. एस. डी. ई. झारखंड, श्री पी.के. मडावी, उप निदेशक, श्री हिमांशु(IES), सहायक निदेशक क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, झारखंड एवं श्री मुस्तफिजुर रहमान, ओ.एस.डी, बी.ओ.पी.टी मंच पर उपस्थित रहे ।

इस कार्यशाला में, श्री पी.के. मडावी, उप निदेशक, श्री हिमांशु(IES), सहायक निदेशक क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, झारखंड एवं श्री मुस्तफिजुर रहमान, ओ.एस.डी, बी.ओ.पी.टी के द्वारा अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के आधारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिसमें उन्होंने विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों व विभागों के अधिकारियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों व मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया।

कार्यशाला में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी , विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी भाग लिए I इस कार्यशाला को सफल बनाने में, DVC हज़ारीबाग की टीम ,आर डी एस डी ई, झारखंड की टीम , एवं वहां पहुंचे सभी अतिथि गण (सरकारी/ गैर सरकारी प्रतिष्ठान, सी पी एस यू इस्टैब्लिशमेंट, एस पी एस यू इस्टैब्लिशमेंट, थर्ड पार्टी एग्रीगेटर, एनजीओ, सेक्टर स्किल काउंसिल, राजकीय आई.टी.आई हज़ारीबाग के अधिकारी आदि) का काफी योगदान रहा। अर्थात इनके सहयोग से ही राष्ट्रीय शिक्षुता जागरूकता कार्यशाला (नेशनल अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
