

*झारखंड मौसम: झारखंड में 11 और 12 मई को कई जिले में होगी वारिश और बज्रपात,मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी*
झारखंड मौसम केंद्र की ओर से 11 और 12 मई को बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी,उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन,वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।

चक्रवाती तूफान असानी का झारखंड के कुछ जिलों में मामूली असर दिखने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से लेकर 13 मई तक क्लाउड बैंड के असर से देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

*मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट*
मौसम केंद्र की ओर से 11 और 12 मई को बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान असानी 10 मई को शाम में बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश से आगे ओड़िशा के समुद्री तट के करीब पहुंचेगा, लेकिन तट के अंदर तक प्रवेश के बजाय बगल से आगे निकल जाएगा। इसके प्रभाव से क्लाउड बैंड बनेगा।
*मिलीें उमस से राहत, मौसम हुआ सुहाना*
झारखंड के कई इलाकों में रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। सतही हवा का बहाव होता रहा। दोपहर में जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई, वहीं शाम में मौसम सुहाना हो गया। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश नीमडीह में 17.4 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा जमशेदपुर में 14.0, घाटशिला में 12.0, महेशपुर में 8.4 मिमी बारिश हुई। राज्य में मेदिनीनगर को छोड़ शेष जिले का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री CC के अंदर कायम रहा।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com