
झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर बदस्तूर जारी है। राज्य में पांच लोगों की मौत डेंगू से हो गई है। वहीं चिकनगुनिया के मरीज की संख्या भी बढ़ी है।

डेंगू की चपेट में पूर्वी सिंहभूम जिला सबसे अधिक है। डेंगू से राज्य में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है, ये सभी जमशेदपुर के रहने वाले ही हैं।

राज्य में 46 लोगों में डेंगू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में केवल मंगलवार को डेंगू के 76 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें से 74 लोगों ने जांच करायी है। इनमें 46 के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 96 संदिग्ध मरीज मिले हैं, इनमें 52 मरीजों ने जांच करायी, जिनमें चार मरीज पॉजिटिव मिले।
जिलावार ऐसा है डेंगू का आंकड़ा
पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा डेंगू के 36 मरीज मिले हैं।
राजधानी रांची में डेंगू के 15 संदिग्ध ने जांच करायी। इनमें एक में डेंगू की पुष्टि हुई है। चतरा जिले में एक, धनबाद में डेंगू के पांच और खूंटी में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी और रांची को छोड़कर किसी भी जिले में डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू और चिकनगुनिया के संदिग्धों की जांच के लिए हर जिले में व्यवस्था है।
प्लेटलेट्स 20 हजार से कम, तभी जरूरत
चिकित्सकों के मुताबिक राज्य में डेंगू के जितने भी मरीज मिल रहे हैं, उनमें केवल 10 फीसदी मरीज ही ऐसे हैं, जिन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है। अस्पतालों में वैसे मरीज को ही भरती किया जा रहा है, जिनमें प्लेटलेट्स की संख्या 20 हजार से कम है। जिन मरीजों में 40 हजार प्लेटलेट्स से अधिक होते हैं, उन्हें इलाज के लिए भर्ती नहीं किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
