
झारखंड में कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल साक्षरता की अलख जगाने वाले संस्थान JIIT एकेडमी के फाउंडर बुलबुल आईच को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए *प्रशंसा पत्र* और *सम्मान-चिन्ह* से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, तकनीकी सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी के बेहतरीन निर्वहन के लिए दिया गया है।
*20 हजार से अधिक युवाओं को बनाया आत्मनिर्भर*

बुलबुल आईच साल 2001 से ही JIIT एकेडमी के बैनर तले *”कंप्यूटर शिक्षा अभियान”* चला रही हैं। उनके इस दूरदर्शी नेतृत्व ने झारखंड के शैक्षिक परिदृश्य को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। अब तक लगभग 20,000 से अधिक विद्यार्थियों को व्यावहारिक तकनीकी कौशल (Technical Skills) देकर उन्होंने न केवल शहरी-ग्रामीण तकनीकी अंतर को पाटने का काम किया है, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी एक नई दिशा दी है।

*सराहना और सम्मान*
उनकी इस अनूठी पहल और दृढ़ प्रतिबद्धता की हर स्तर पर सराहना की जा रही है। यह सम्मान समारोह समारोह दिल्ली में आयोजित हुआ समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास और तकनीकी सशक्तिकरण के प्रति बुलबुल आइच का समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनके इस सराहनीय कार्य और महान समर्पण का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों की सफलता की कामना की गई है। इस सम्मान से उनके शुभचिंतकों और डिजिटल शिक्षा से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
