• Sat. Sep 26th, 2026

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने मनाई पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 206वीं जयंती, 26 सितंबर को सरकारी छुट्टी की मांग

admin's avatar

Byadmin

Sep 26, 2026
crescent ad

 

धनबाद:

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति द्वारा धनबाद के स्टील गेट स्थित केंद्रीय सचिव रेखा मंडल के आवास पर ‘वर्ण परिचय’ के रचयिता, महान समाज सुधारक पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 206वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जीवनी, संघर्षों और समाज निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने याद दिलाया कि विद्यासागर जी ने अपने जीवन के लगभग 25 वर्ष झारखंड के जामताड़ा स्थित कर्माटांड में व्यतीत किए थे। वहां रहकर उन्होंने समाज के वंचितों, आदिवासियों और मूलवासियों को न केवल निःशुल्क शिक्षा प्रदान की, बल्कि उनकी मुफ्त चिकित्सा और हर संभव मानव सेवा भी की।

संबोधन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि ईश्वर चंद्र जी को ‘विद्यासागर’ की उपाधि कर्माटांड के ग्रामीणों और समाज द्वारा दी गई थी। उनके द्वारा समाज हित में किए गए अकल्पनीय और असाधारण कार्यों के कारण ही उनके नाम के साथ ‘विद्यासागर’ (ज्ञान का सागर) जोड़ा गया, जिसे कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता था।

जयंती समारोह के मंच से झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने राज्य सरकार से एक प्रमुख मांग रखी। समिति ने मांग की कि बांग्ला भाषा के महान योद्धा और प्रख्यात समाज सुधारक पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती (26 सितंबर) पर झारखंड में आधिकारिक रूप से ‘सरकारी छुट्टी’ की घोषणा की जाए।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में समिति की केंद्रीय सचिव रेखा मंडल, संस्थापक बेंगू ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी बनर्जी, जिला अध्यक्ष सुजीत रंजन मुखर्जी, रघुनाथ राय, साधन चटर्जी, परितोष घोषाल, नारान चंद्र पाल, गोविंदो ठाकुर, स्वपन चटर्जी, डॉ. माधव मंडल, सत्यजीत मंडल, अशोक पाल, तपन राय और मुकुल चंद्र रविदास सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *