• Sun. Mar 8th, 2026

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की जन्म जयंती मनाई गई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 7, 2023

कुमारधुबी।वाणी मंदिर क्लब कालीमंडा के तत्वाधान में बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी सचिव, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ,जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की जन्म जयंती क्लब परिसर में गुरुवार को मनाई गई।

कार्यक्रम के संयोजक जेएससीए के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष , क्लब के सदस्यों,शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के प्रतिनिधियों,कुमारधुबी क्रिकेट क्लब व माही क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों तथा गणमान्य अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण किया तथा उनके जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उसके बाद क्लब परिसर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 22 बच्चों ने भाग लिया।गुरुनानक मिशन स्कूल, न्यू पॉपुलर अकादमी,उच्च विद्यालय मुगमा,इंग्लिश स्कूल ऑफ कंपटीशन,लोयोला स्कूल,आदर्श विद्या निकेतन, अग्रसेन विद्या मंदिर, डॉ आंबेडकर विद्यापीठ के बच्चों ने क्विज में भाग लिया।लोयोला स्कूल के आर्या घोष और मयंक कुमार को क्विज का प्रथम विजेता घोषित किया गया। द्वितीय विजेता गुरु नानक स्कूल के प्रिंस राज व आयुष उपाध्याय बने।तृतीय विजेता आदर्श विद्या निकेतन के दीनबंधु रजक तथा वेदांत सिंह बने। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।क्विज का संचालन प्रत्युष कुमार ने किया।क्विज में कुल नौ राउंड में दो सौ प्रश्न पूछे गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में बापी बनर्जी,विश्वनाथ दास,संजीव मजूमदार,मुखिया अनामिका देवी,माही क्रिकेट क्लब की सचिव दोयल घोष,संजय यादव,प्रभाकर विश्वकर्मा, अशोक यादव,भागीरथ रजवार,कुंदन रजक ,मुन्ना यादव,छोटन यादव, विकास कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *