
सरायकेला – सरायकेला प्रखंड के ग्राम हेंसा स्थित झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि समिति के अध्यक्ष शंकर सोय वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर एवं समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा पूर्व में लगाए गए अनेक पौधे आज विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को शुद्ध वायु और छाया प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज शंकर सोय ने अपने घर में लगभग दो वर्षों तक स्नेहपूर्वक पोषित वटवृक्ष को सड़क किनारे रोपित कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह वृक्ष भविष्य में न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा, बल्कि राहगीरों को शीतल छाया भी प्रदान करेगा। यह कार्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री चौधरी ने कहा कि झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री मागू सोय एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती लुगदी सोय की स्मृति में स्थापित शिलापट्ट आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, त्याग एवं समाज के प्रति समर्पण की याद दिलाता रहेगा। ऐसे महान आंदोलनकारियों का सम्मान करना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का भी संकल्प ले, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध पर्यावरण मिल सके।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शंकर सोय, उपाध्यक्ष मंगल मांझी, सचिव डॉ. अतुल सरदार मनोज महतो सहित समिति के पदाधिकारी, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
