• Sat. Sep 27th, 2025

झाप्रसे : 22 साल में पहली बार महिला को कमान, रंजीता हेम्ब्रम बनी अध्यक्ष

ByAdmin Office

Dec 5, 2022

 

झारखंड: प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) संघ की आम सभा सह निर्वाचन प्रक्रिया रविवार को रांची के आर्यभट्‌ट सभागार में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रंजीता हेम्ब्रम को अध्यक्ष चुना गया। झारखंड के 22 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब संघ की कमान एक महिला के हाथों में होगी। वहीं, महासचिव के पद पर जेपीएससी 5वीं बैच के अधिकारी व मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग में प्रोटोकॉल अफसर के रूप में कार्यरत.राहुल कुमार को नामित किया गया है।

मालूम हो कि अध्यक्ष पद के लिए पहले रंजीता के अलावा सरायकेला खरसावां के डीडीसी प्रवीण गगराई ने भी नामांकन किया था। मगर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद सर्वसम्मति से रंजीता हेम्ब्रम को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद रंजीता हेम्ब्रम ने संघ को सशक्त बनाने की बात कही। साथ ही कहा कि दूसरे राज्यों के समकक्ष सुविधा और सम्मान दिलाने का प्रयास करेंगी।

बताते चलें कि रंजीता वर्तमान में झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद की संयुक्त सचिव हैं। इसके अलावा झारखंड कम्बाइंड इंट्रेंस कंपटीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) की डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के पद पर भी हैं।

बीपीएससी की परीक्षा में बनी थी महिला टॉपर

41वें बिहार प्रशासनिक सेवा आयोग (बीपीएससी) 1998 बैच की अधिकारी रंजीता हेम्ब्रम पूर्व में रांची के रातू प्रखंड की बीडीओ रह चुकी हैं। रंजीता

बीपीएससी की परीक्षा में महिला टॉपर भी बनी थीं। जानकारी के अनुसार तब पूरे बिहार में उनका ओवरऑल सातवां रैंक था।

लंबे समय के बाद हुआ संघ का चुनाव

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का चुनाव बीते कई सालों से नहीं हुआ था। रंजीता से पूर्व तक राम कुमार सिन्हा इस संघ के अध्यक्ष थे। मालूम हो कि संघ की आमसभा के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थे। संघ की ओर से सीएम के सामने कई मांग रखी गई। जिसपर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही संघ के पदाधिकारियों के बारे में काफी बड़ाई भी सीएम ने की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *