• Mon. Feb 16th, 2026

झाझा पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों और मीडियाकर्मी के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2024

 

 

जमुई झाझा-: शुक्रवार को झाझा पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों और मीडियाकर्मी के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने मीडियाकर्मी से क्षेत्र में किस तरह से कार्य करना, कार्य करने के दौरान क्या क्या परेशानी आती है, शहर की गतिविधियों से लेकर हर क्षेत्र में कवरेज किये हुए समाचार को किस तरह से लोगों के बीच रखना, वर्तमान में मीडिया का महत्व जैसे कई सवाल मीडियाकर्मी के बीच रखने का काम किया। स्कूली बच्चों के द्वारा समाज में मीडिया का क्या महत्व है इस सवाल पर झाझा के मीडियाकर्मी ने स्कूली बच्चों को बताया कि देश- विदेश, खेल सहित अपने आसपास के क्षेत्रों में कई ऐसे खबर होती है जिससे लोग अंजान रहते है मीडियाकर्मी उन खबरों को लोगों के सामने रखने का काम करते है। मीडियाकर्मी अपने कार्यो को पूरी ईमानदारी पूर्वक र्निवहन करते है ताकि मीडिया पर जो लोगों का विश्वास होता है वह हमेशा बना रहे। मीडियाकर्मी ने बताया कि क्षेत्र में न्यूज कवरेज के दौरान कई तरह की परेशानी आती है लेकिन अगर मीडियाकर्मी परेशानी से डर जाए तो क्षेत्र की न्यूज को लोगों के सामने नही रख पाएगे। मौके पर विद्यालय निदेशक डाॅ. सुरेंद्र निराला सहित झाझा के मीडियाबंधु मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *