• Wed. Mar 18th, 2026

झरिया सीओ ने भूलन बरारी नया धौड़ा बस्ती में की छापेमारी कर 22 क्विंटल चावल जप्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2022

 

रितेश,जीतू,बलबीर, अरबिंद पीडीएस की कालाबाजारी करने वाले गिरोह धराया रंगे हाथ

 

अभिमन्यु कुमार

झरिया: प्रधानमंत्री के घोषणा के बाद डबल अनाज हर लाभुकों को दिया जायेगा । उसके बाद झारिया में कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गये है । मंगलवार को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भूलन बरारी नया धौड़ा बस्ती में एक महिला के आवास से गुप्त सूचना के आधार पर झरिया सीओ परमेश कुशवाहा, एमओ राजीव रंजन कुमार ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर 22 क्विंटल चावल जप्त किया है। वही इस घटना में संलिप्त चार युवक को डिगवाडीह 12 नंबर काटा घर के पीछे एक आवास से हिरासत में लिया गया है। जप्त चावल पीडीएस का बताया जा रहा है जिसकी जांच चल रही है ।जोडापोखर थाना में एमओ राजीव रंजन ने चार लोगों रितेश,जीतू,बलबीर, अरबिंद को पकड़ कर दिया है उन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करने का प्रकिया शुरू है।
ज्ञात हो की पूरे झरिया प्रखंड में पीसीएस दुकानदारों का अनाज चावल गेंहू सैकड़ों क्विंटल तस्करी कर बंगाल भेजा जाता हैं। समय समय पर सम्बंधित अधिकारी छापामारी भी करते हैं, जेल भी भेजा जाता हैं, परन्तु धंधा कभी भी नही रूकता हैं। पीडीएस का चावल तस्करी को लेकर झारिया क्षेत्र इन दिनों चर्चा मे है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *