
झरिया। पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश) के श्री सत्य साईं बाबा के पावन संदेशों और आशीर्वाद को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकला ‘साईं बाबा दिव्य रथ’ आज कोयलांचल के झरिया क्षेत्र में पहुंचा। रथ के झरिया आगमन पर स्थानीय साईं भक्तों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ इसका भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया। पुट्टपर्थी से शुरू हुई पावन यात्रा, झरिया के बाद भागा और सिंदरी के लिए रथ रवाना हो गया। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश) से पांच ‘प्रेम प्रवाहिनी रथ’ पूरे भारत के भ्रमण पर निकले हैं। इन्हीं में से एक दिव्य रथ धनबाद होते हुए झरिया पहुंचा। इस दिव्य रथ में भगवान श्री सत्य साईं बाबा की भव्य प्रतिमा और उनकी पावन चरण पादुकाएं स्थापित हैं। इसके दर्शन के लिए सुबह से ही झरिया, कतरास, सिंदरी और धनबाद से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह था। रथ के आगमन से पूरा क्षेत्र ‘ओम श्री साईं राम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। झरिया साईं मंदिर के पास विशेष पूजा और महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद रथ भागा और सिंदरी साईं मंदिर भी पहुंचा, जहां भक्तों ने आरती उतारकर बाबा का स्वागत किया।
समिति के सदस्यों ने बाबा के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पुट्टपर्थी, बेंगलुरु, गुजरात और रायपुर स्थित साईं अस्पतालों में हार्ट, आंख, हड्डी और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज पूरी तरह निशुल्क (मुफ्त) किया जाता है। आयोजन में शामिल प्रमुख लोग

इस पावन अवसर पर भव्य स्वागत और व्यवस्था बनाए रखने में झरिया साईं सेवा समिति के एस. के. गुप्ता, अरजीत गुप्ता, भगवती मोदी, सत्यनारायण भोजगढ़िया, जय प्रकाश मोदी, गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, गौतम राठोर, बृज मोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मन्जु देवी, जया देवी, रीना देवी, प्रेम लता देवी और दिलीप सेन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
