• Fri. Aug 7th, 2026

झरिया में पानी की किल्लत बर्दाश्त नहीं, तकनीकी खामियां तत्काल दूर करें : मेयर संजीव सिंह

admin's avatar

Byadmin

Aug 7, 2026
crescent ad

 

धनबाद/झरिया। झरिया की पेयजल व्यवस्था को लेकर धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह ने शुक्रवार को जामाडोबा स्थित JMADA जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन संयंत्र की कार्यप्रणाली, जलापूर्ति व्यवस्था और तकनीकी समस्याओं की जानकारी ली। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जलापूर्ति में आ रही तकनीकी खराबियों एवं अन्य बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि झरिया की जनता को नियमित एवं निर्बाध पेयजल मिल सके।

 

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी महापौर के समक्ष ‘हर घर नल जल’ योजना से जुड़ी समस्याएं और अपनी अपेक्षाएं रखीं। महापौर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

 

महापौर संजीव सिंह ने कहा, “झरिया की जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पेयजल आपूर्ति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जलापूर्ति व्यवस्था में जहां भी तकनीकी समस्या या प्रशासनिक बाधा सामने आ रही है, उसका शीघ्र समाधान किया जाए। जनता को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।”

 

उन्होंने कहा कि “हर घर नल जल योजना जनता के पैसे से संचालित महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। योजना का कार्य पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए तथा इसका लाभ वास्तविक रूप से आम लोगों तक पहुंचना चाहिए।”

 

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, “सिर्फ कागजों पर योजना पूरी दिखाने से काम नहीं चलेगा। जमीन पर लोगों को पानी मिलना चाहिए। जिन इलाकों में पाइपलाइन, तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से जलापूर्ति प्रभावित है, वहां की समस्या को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें।”

 

उन्होंने कहा कि झरिया की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

 

महापौर ने कहा कि झरिया की जनता को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास लगातार जारी रहेगा। जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान राज किशोर जेना, अखिलेश सिंह, अभिषेक पांडेय, उमेश यादव, बप्पी बाउरी, स्वरूप भट्टाचार्य, रूपेश पासवान, अजय राय, रणजीत राय, आजाद शर्मा, संतोष शर्मा एवं सौरभ मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

अधिकारियों में प्रकाश रजक, झरिया एसडीओ कृपा शंकर, आशुतोष राणा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *