• Fri. Mar 6th, 2026

झरिया पुलिस रही अलर्ट , निकाला गया फ्लैग मार्च*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 13, 2022

*झरिया पुलिस रही अलर्ट , निकाला गया फ्लैग मार्च*

धनबाद
झरिया: रांची समेत देश के कई शहरों में हुई हिंसा व सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं को देखते हुए धनबाद जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। रांची में हुए बवाल के बाद धनबाद जिले में और अधिक सतर्कता बरती जा रही है। झरिया पुलिस भी विशेष सतर्कता बरत रही है। झरिया थाना प्रभारी की अध्यक्षता में एक दिन पूर्व (शनिवार) को शांति समिति की बैठक कर क्षेत्र में अमन कायम की बात की गई तो वही रविवार को झरिया थाना प्रभारी पंकज झा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाल कर आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। रविवार शाम लगभग पांच बजे फ्लैग मार्च निकाला गया जो कि थाना मोड़ ,उपरकुली , चौथाईकुली, इंद्राचौक, मेन रोड , बाटा मोड़ , लक्षमनिया मोड़ ,कतरास मोड़ होते हुए वापस झरिया थाना आई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस विशेष निगरानी कर रही है। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *