• Thu. Mar 19th, 2026

झंडा या बैनर का सवाल नहीं मजदूरों का हक हैं ठेकेदार और प्रबंधन को देना ही होगा : रागिनी सिंह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2024

 

 

*झरिया :* झंडा या बैनर का सवाल नहीं है मजदूर हित के लिए हमेशा सिंह मेंशन परिवार आगे बढ़कर लड़ाई लड़ता है और आगे भी लड़ते रहेंगे। 9 नंबर साइडिंग की लड़ाई को भी मजदूर ही जीतेगा। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री रागिनी सिंह ने शनिवार को 9 नंबर साइडिंग में मजदूरों के आंदोलन के समर्थन में सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि मजदूर लगातार अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे है। बीसीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई वार्ता संतोषजनक नहीं होने से मजदूरों में आक्रोश है। मजदूरों का हक ठेकेदार और प्रबंधन को देना होगा। रागिनी सिंह ने मजदूरों को दलालों से सावधान रहने को कहा। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के महामंत्री एवं निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि हाई पावर कमेटी मजदूरों का हक है और इसको प्रबंधन को देना होगा! उन्होंने कहा कि कोयला चोर धनबाद जिला में नेता बनने को चले हैं बड़े-बड़े तस्वीर छपवा रहे है जनता सब देख रही है अपनी चोरी छुपाने के लिए राजनीतिक शरण में आए हैं। मौके पर संतोष सिंह, छोटू सिंह , रविकांत पासवान, सपन पासवान आदि लोग थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *