
* ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशमी या गंगा दशहरा मनाया जाता है।इस दिन हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग और कौल करण रहेगा।*

भारतवासियों की आस्था की केंद्र मां गंगा ने जिस दिन शिवजी की जटा से निकलकर पहली बार धरती का स्पर्श किया था, वह दिन गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। गंगा दशमी के दिन गंगा में स्नान करने का महत्व है।*

*गंगा मैया का मानसिक स्मरण _करते हुए ऊं नमो भगवत्यै दशपापहरायै गंगाये कृष्णायै विष्णुरूपिण्यै नन्दिन्यै नमो नम: मंत्र का जाप करें। इस दिन गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करने से समस्त प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं।*
*दान करना न भूलें*
हिंदू धर्म में त्यौहारों पर दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। गंगा दशहरा पर भी दान करना और गरीबों को भोजन कराना शुभ होता है। आप अपनी क्षमता अनुसार दान कर सकते हैं। इससे देवी गंगा की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी और आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी।
*जैसा की गंगा दशहरा पर 10 चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आप जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजा और सुहाग सामग्री, घी, नमक, तेल, शकर और स्वर्ण का दान कर सकते हैं।*
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
