
*जोनिहयाँ जंगल मे मिला महिला का शव ,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल*

दारू( हजारीबाग): थानाक्षेत्र अंतर्गत जोनिहयाँ जंगल मे रविवार को एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम मच गईं। मृत महिला इचाक थानाक्षेत्र के जमुवारी निवासी आनंद गिरी की पत्नी मनिता देवी ( उम्र 34 वर्ष) बताया गया। सूचना पाते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह दारू थाना प्रभारी पूजा उरांव ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची।जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हज़ारीबाग भेजा। इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि उनके परिजनों ने बताया कि शनिवार से ही घर से गयाब थी। शव को प्रथम दृष्टया में लगता है कि रात में हल्की बारिस हुई थी रात भर जंगल मे रहने से इसकी मौत ठंड लगने से हुई होगी हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट रूप से बताया जा सकता है। घटना स्थल पर शव के पास सल्फास का टेबलेट और उसकी डिबिया भी पड़ा हुआ मिला जिसे पुलिस ने अपने कब्जा में ले लिया।मृतका के पति आनंद गिरी ने बताया कि शनिवार को 10 बजे दिन घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थी। शनिवार को देर शाम तक घर नही पहुंची तो खोज बिन शुरू कर दिया । साथ ही उन्होंने कहा कि मनिता मानसिक स्थिति ठीक नही थी।वहीं मृतका के भाई श्याम सुंदर गिरी ने बताया कि शनिवार को उसकी मामी ने सूचना दी कि उसकी बहन घर से गायब है।उसी दिन हमलोग जमुवारी पहुंच के आस पास के कुआं व अन्य जगह पर काफी खोज बिन किया परन्तु नही मिली। महिला के चाचा विंदेश्वर गिरी ने बताया कि खोज बिन क्रम में जोनिहयाँ जंगल मे शव पड़ा हुआ मिला।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
