
बेरमो/बोकारो थर्मल-
झारखंड में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन का असर बोकारो थर्मल में भी देखने को मिला।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों एवं भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध जताया और अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने की मांग की।

इस दौरान झारखंड सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।
विरोध-प्रदर्शन में भाजपा नेता भरत यादव, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, श्रवण सिंह समेत अन्य भाजपा नेता एवं समर्थक शामिल हुए।
नेताओं ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन किया।
भाजपा नेता भरत यादव ने कहा कि वे सोमवार को अभ्यर्थियों के समर्थन में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब आंदोलनकारी नेताओं ने बच्चों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करने का प्रयास किया, तब खेलगांव में एक जेलनुमा केंद्र बनाया गया, जहां उन्हें और अन्य नेताओं को रखा गया और शाम तक उन्हें छोड़ा गया।
भरत यादव ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया।
उनके अनुसार, प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया और कई अभ्यर्थी घायल हुए। उन्होंने छात्राओं के साथ भी कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक ओर सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी और झारखंड सरकार की ओर से युवाओं के समर्थन की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर धरातल पर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के साथ कथित तौर पर मारपीट और लाठीचार्ज किया जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने इसे सरकार का दोहरा रवैया बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई ।
रवींद्र कुमार पांडेय, श्रवण सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने और आंदोलनरत युवाओं से बातचीत कर समस्या का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बोकारो थर्मल के लोगों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा नेताओं एवं समर्थकों ने झारखंड सी एम हेमंत सोरेन,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं से जुड़े विवादों का समाधान करने तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
