
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में नहीं पहुंचने वाले परबत्ता के विधायक डॉ संजीव को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला। नवादा पुलिस ने इन्हे झारखंड की सीमा से पकड़ा और जिले के रजौली डाक बंग्ला में रखा। पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने की सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता पहंच गए हैं और हंगामा करने लगे और नीतीश सरकार मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता विधायक डॉक्टर सुनील झारखंड की ओर से आ रहे थे। इसी बीच नवादा जिला प्रशासन के जिलाधिकारी,एसपी,रजौली डीएसपी रजौली अनुमंडल पदाधिकारी एवं कई थाने के फोर्स ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया और उन्हें रजौली डाक बंगला में लाकर रखा।उन्हें पटना जाने से रोका जा रहा है वहीं इस मामले को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस जबरदस्ती खगड़िया जिला के परबत्ता विधायक डॉक्टर सुनील को पकड़ कर रखा है ताकि वे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल न हो सके।वहीं पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
