• Tue. Mar 10th, 2026

जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने बरही प्रखंड के विद्यालयों के जीर्णोद्धार को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 18, 2022

 

संवाददाता : बरही
बरही पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह जिला परिषद उपाध्यक्ष हजारीबाग किशुन यादव ने हजारीबाग जिला की उपायुक्त नैंसी सहाय को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए अनुशंसा किया है कि बरही प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में आधारभूत संरचना एवं सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार कार्य हेतु जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसा की गई है।

सभी विद्यालय में आधारभूत संरचना एवं सुंदरीकरण जीर्णोद्धार कार्य जनहित में आवश्यक है। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय विजैया का चाहरदीवारी एवं जीर्णोद्धार कार्य, उत्क्रमित उच्च विद्यालय करियातपुर का चाहरदीवारी एवं जीर्णोद्धार कार्य, प्राथमिक विद्यालय बेलादोहर का चाहरदीवारी एवं जीर्णोद्धार कार्य, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का चाहरदीवारी एवं पहुंच पथ निर्माण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओरपरता का चाहरदीवारी एवं जीर्णोद्धार कार्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुड़ियो का चाहरदीवारी एवं जीर्णोद्धार कार्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियाडीह का चाहरदीवारी एवं जीर्णोद्धार कार्य सहित बरही प्रखंड के जिस विद्यालय में चाहरदीवारी नही रहने पर उस कार्य की अनुशंसा उन्होंने किया है।

इस दौरान जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को उनतक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व गांव तक पहुंच सडक का निर्माण करना ही उनका मुख्य ध्येय है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *