
सरायकेला : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निदेशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतत् अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खनन विभाग एवं कांड्रा थाना की संयुक्त टीम द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर टोल प्लाजा में खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान कोयला खनिज लदे चार वाहनों क्रमशः JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 एवं JH05DE6826 के चालकों द्वारा वैध खनिज परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। आवश्यक कागजातों के अभाव में उक्त वाहनों को नियमानुसार जब्त करते हुए सुरक्षार्थ कांड्रा थाना में सुपुर्द कर दिया गया है।

जिला खनन विभाग द्वारा इस संबंध में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
