
हज़ारीबाग: पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा का निदेशालय झारखंड, रांची द्वारा न्यू स्टेडियम हजारीबाग में आज जिला स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आयु वर्ग अंडर 15 अंडर 17 बालक वर्ग अंडर-17 बालिका वर्ग के 5 प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया जिसमें सदर प्रखंड ,डाडी प्रखंड, बरही प्रखंड, चुरचू प्रखंड, एवं पदमा प्रखंड सम्मिलित हैं प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक संत रॉबर्ट विद्यालय फादर रेमंड एवं महासचिव एथलेटिक एसोसिएशन वीरेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर 15 बालक वर्ग में चूरचू बनाम डाडी प्रखंड के बीच हुआ जिसमें चुरचू प्रखंड 4.0 से विजई हुआ।

दूसरा मैच अंडर 17 बालक वर्ग में सदर प्रखंड बनाम डाडी प्रखंड के बीच हुआ जिसमें सदर प्रखंड 5.0 से विजय हुआ। तीसरा मैच बालिका वर्ग में बरही प्रखंड बनम सदर प्रखंड के बीच हुआ जिसमें सदर प्रखंड 5.0 से विजई हुआ। पहला फाइनल मैच अंडर 15 बालक वर्ग में प्रखंड के बीच हुआ जिसमें सदर प्रखंड बनाम चुरचू प्रखण्ड के बीच हुआ जिसमें सदर 2.0 से विजेता घोषित हुआ। दूसरा फाइनल अंडर 17 बालक वर्ग में पदमा बनाम सदर प्रखंड के बीच हुआ जिसमें पदमा 3.1 से विजई हुआ।

तीसरा फाइनल मैच बालिका अंडर 17 वर्ग में सदर प्रखंड बनाम पदमा के बीच हुआ जिसमें पदमा प्रखंड 1.0 से विजय।प्रतियोगिता के सभी मैच नॉक आउट पद्धति द्वारा किया गया। विजेता टीम सिमडेगा में दिनांक 7 अगस्त से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य भूमिका कुलेश्वर गोप,कुंदन कुजूर संदीप कुमारललित उरांव, शेखर कुमार की रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
