• Fri. Jul 3rd, 2026

जिला योजना से संबंधित उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक आयोजित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jul 3, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा* जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभागार में जिला योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला योजना अंतर्गत अनटाइड फंड एवं टाइड फंड से संचालित विकास योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने पीसीसी सड़क निर्माण, ग्रामीण सड़क, शौचालय, सीढ़ी रेलिंग, पुस्तकालय भवन, पुलिया निर्माण समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त ने योजनाओं की पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को प्रत्येक योजना की प्रगति का नियमित फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ संबंधित तस्वीरें भी अनिवार्य रूप से संलग्न की जाएं, ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

 

बैठक में श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी अथवा अन्य समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी इसकी सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक निर्णय लेकर योजनाओं के निष्पादन में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।

 

उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो विभिन्न योजनाओं के स्थलों का दौरा कर भौतिक सत्यापन एवं जांच करेगी, ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की वस्तुनिष्ठ समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *