• Tue. Mar 24th, 2026

जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रश्नोत्तरी सह परामर्श सत्र का आयोजन ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

 

 

9वीं एवं 11वीं के विधार्थियों के लिए जिला स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार एवं समरिटन वेलफेयर फाउन्डेशन,हजारीबाग के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रश्नोत्तरी सह परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व काउंसलर हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ,विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा,जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र राय एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षाविद् अशोक कुमार थे। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या द्वारा पुष्प गुच्छ से किया। उपायुक्त ने अपने कैरियर काउंसलिंग के लिए सेवा के विभिन्न आयामों को छात्रों के सामने रख उनके भविष्य निर्माण के रास्ते बताए। उन्होंने बताया की जीवन में बहुत सारी परेशानियां होती है कैरियर के चुनाव को लेकर जिसमे हमें कभी कभी परिवार का साथ भी नही मिलता परंतु हमे इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम खुशकिस्मत है की हमे अपने परिवार,शिक्षक का साथ एवं सहयोग मिला जिससे आज हम और आप यह मौजूद है। हम सब को मिल कर पूरे झारखंड में इस विद्यालय को शिखर में ले जाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय वैश्वीकरण का हैं। कोई भी क्षेत्र में अगर बेहतर करना है तो शिक्षा ही एक मात्र मार्ग है। और इसके लिए न्यूजपेपर की महता को बताते हुए उसको पढ़ने पर बहुत जोर दिया खासकर इंग्लिश न्यूज पेपर जिससे आप जिंदगी की सारी उपलब्धि हासिल कर सकते है।आप किसी से कम नही है बस स्वयं को पहचानते हुए बेहतरीन तरीके से तैयारी करना है। स्वयं को शांत रख कर चूने गए विषय के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर आगे बढ़ना चाहिए । हमें स्वयं अपने जीवन व भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। सरकारी गर्ल्स स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय और जिला स्कूल के 100 छात्रों ने सभी चार उत्कृष्ट स्कूलों, जिला स्कूल, सरकारी गर्ल्स स्कूल, चार्ली एन बरही के 30 शिक्षकों के साथ भाग लिया।एवं बेहतरीन करने वाले बहुत छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बहुत सारे शिक्षको के साथ सीएम गवर्मेनेट गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य सुजाता कुमारी थी।

धन्यवाद ज्ञापन सीएम एक्सीलेंस स्कूल की प्रचार्या निकिता कुमारी ने दिया। कार्यक्रम का संयोजन

समरिटन वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा किया गया था।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *