
राष्ट्रीय युवा दिवस और युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार की सुबह स्वयंसेवी संस्था जिला ग्रामीण विकास समिति,हजारीबाग द्वारा स्थानीय झील परिसर स्थित कैफेटेरिया गेट के समीप स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी विशिष्ट प्रमोद कुमार सिन्हा सेवानिवृत्त सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी हजारीबाग सपत्नी शामिल हुए और सभी ने स्वामी जी के तस्वीर पर तिलक – चंदन लगाकर, पुष्पमाला पहना कर उन्हें नमन किया। मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वामी जी के बताएं बातों को अमल करें और राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभायें। रंजन चौधरी ने कहा की व्यक्तित्व में गहराई और विचारों में शुद्धता के साथ अपने अंदर की ऊर्जा को हमेशा सकारात्मक दिशा में खपाएं, तभी हम और हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बन पाएगा। विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत सहायक सांख्यिकी पदाधकारी, हजारीबाग प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा की स्वामी विवेकानंद के विचार देश के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने देश और समाज को नई और विकासशील दिशा की ओर अग्रसर करने में हम योगदान निभाया था। डीआरडीएस संस्था के अध्यक्ष धनेश्वर राणा और सचिव सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की हमारे संस्था के आदर्श स्वरूप स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और उनके कृतियों से प्रेरित होकर ही हम सेवा कार्य कर पाते हैं। मौके पर संस्था डीआरडीएस द्वारा झील परिसर में लोगों के बीच मिठाई और चॉकलेट का भी वितरण किया।
इस मौके पर विशेष रूप से डीआरडीएस के एमओ अशोक कुमार, गोविंद प्रसाद, अंकित कुमार, मनोज कुमार रजक, सतीश कुमार तापस कुमार,नीतीश कुमार,अन्नू कुमार,विक्की कुमार के साथ सात अन्य सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में मौजूद रहें ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
