• Thu. Mar 19th, 2026

जिला खनन विभाग का गोविंदपुर और धनबाद में छापा..बालू और स्टोन चिप्स के अवैध खनन और परिवहन से जुड़े सात गाड़ियों को किया जब्त, लगा जुर्माना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2023

 

*धनबाद :* उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर आज शनिवार की अहले सुबह जिला जिला खनन विभाग द्वारा गोविंदपुर और धनबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई जहां बालू व पत्थर के अवैध खनन और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े विभिन्न बालू गाड़ियों और स्टोन चिप्स की गाड़ियों को पकड़ा गया.

खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक द्वारा औचक छापेमारी में बालू लदे तीन 407, एक हाईवा ,वहीं गोविंदपुर थाना क्षेत्र में स्टोन चिप्स लदा दो हाईवा और एक बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया इन सभी गाड़ियों से जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी.

धनबाद माइनिंग विभाग के खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक ने मीडिया को बताया कि अवैध खनन व परिवहन से जुड़े कुल 7 गाड़ियों को जप्त की गई है..
आगे भी बालू और पत्थर के अवैध कारोबार से जुड़े माफियाओं पर कार्रवाई जारी रहेगी..हालांकि छापेमारी के दौरान गाड़ी छोड़कर वाहन चालक फरार हो गया..ऐसे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई .

सभी गाड़ियों को थाने के हवाले कर दिया गया है..गाड़ी के नंबर के आधार पर इनके मालिको की पहचान की जायेगी..


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *