
मैथन।जिला परिषद क्षेत्र संख्या 29 के सदस्य मोहम्मद गुलाम कुरैशी के द्वारा मेढ़ा पंचायत में ईसीएल प्रबंधन (बरमुड़ी) को दो दिन का अल्टीमेटम देने के बाद ईसीएल प्रबंधन के द्वारा गुरुवार को शमशान घाट जाने का रास्ता को बना दिया गया।अब यहां के ग्रामीणों को इस रास्ते से आने जाने में परेशानी नहीं होगी।इस कार्य में सहयोग करने के लिए जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने सभी युवा साथियों को धन्यवाद दिया है।रास्ता चालू हो जाने से ग्रामीण भी काफी खुश दिखे।

*क्या है मामला।*

जिप सदस्य मोहम्मद गुलाम कुरैशी को मेढा पंचायत के ग्रामीणों ने बताया था कि बरमुड़ी ईसीएल प्रबंधन द्वारा मनमानी तरीके से ग्रामीणों का शमशान घाट जाने का रास्ता को गड्ढा कर बंद कर दिया गया है।जिस कारण पंचायत के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी क्रम में बीते मंगलवार को जिप सदस्य मोहम्मद गुलाम कुरेशी युवा साथियों के साथ ईसीएल के सेफ्टी ऑफिसर विकास कुमार को लेकर उक्त स्थल पर पहुंचे थे।मौके पर ईसीएल प्रबंधन को जिप सदस्य ने अल्टीमेटम दिया था कि अगर जल्द इस रास्ते का समाधान नहीं किया गया तो बरमुड़ी कोलियरी का चक्का जाम कर देंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
